फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Prime Minister will inaugurate the international airport on October 20

कुशीनगर: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण, नवंबर में शुरू होगी घरेलू हवाई सेवा

Mon, 18 Oct 2021 02:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Oct 2021 02:45 PM IST
सार

उड्डयन सचिव ने बताया कि अभी कोविड संकट के चलते विदेश में नागरिकों को पर्यटन वीजा मिलने में दिक्कत आ रही है। इसके चलते कुशीनगर के नए एयरपोर्ट से अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान में थोड़ी अड़चन आ रही है।

विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate the international airport on October 20
कुशीनगर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नवंबर में यहां से घरेलू उड़ान शुरू हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी सभी तैयारियां पूरी हैं। कोरोना संकट पूरी तरह से समाप्त होते ही यह भी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


उड्डयन सचिव ने बताया कि अभी कोविड संकट के चलते विदेश में नागरिकों को पर्यटन वीजा मिलने में दिक्कत आ रही है। इसके चलते कुशीनगर के नए एयरपोर्ट से अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान में थोड़ी अड़चन आ रही है। अगले महीने यहां से घरेलू उड़ान नियमित तौर पर शुरू कर दी जाएगी। अभी आईएलएस सिस्टम नहीं लगने की बात पर सचिव ने कहा कि यहां रनवे का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है। ऐसे में इसमें कोई अड़चन नहीं आएगी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रारंभ होने से श्रीलंका, जापान ,ताइवान ,दक्षिण कोरिया, चीन, थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से सीधे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी। पर्यटकों को कुशीनगर पहुंचने में भी सुगमता होगी। वहीं घरेलू उड़ान शुरू होने से बौद्ध सर्किट के लुंबिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर श्रावस्ती, राजगीर, संकिसा एवं वैशाली की यात्रा पर्यटक पहले से कम समय में पूरी कर सकेंगे। गौरतलब है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। पूर्वांचल के लिए विकास की इस सबसे बड़ी परियोजना से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed