फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Agyeya Smriti Samman will be given to Arun Kamal

Kushinagar News: अरुण कमल को दिया जाएगा अज्ञेय स्मृति सम्मान

Sun, 03 Mar 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Agyeya Smriti Samman will be given to Arun Kamal
पकवा इनार। समकालीन हिंदी कविता के प्रख्यात कवि, समीक्षक और संपादक अरुण कमल को अज्ञेय स्मृति सम्मान दिया जाएगा। कलावती देवी न्यास की ओर से यह सम्मान 7 मार्च को अज्ञेय की जयंती पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय के अज्ञेय स्मृति सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में दिया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात आलोचक प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी होंगे। अध्यक्षता प्रो. महेश्वर मिश्र करेंगे। इस मौके पर श्रद्धा निधि न्यास की व्याख्यानमाला के अन्तर्गत अज्ञेय का संस्कृति-चिंतन विषय पर प्रो. रामदेव शुक्ल, प्रो. अनंत मिश्र, प्रो. चित्तरंजन मिश्र, प्रो. प्रकाश उदय, प्रो. सदानंद प्रकाश गुप्त के व्याख्यान होंगे। संगोष्ठी के पश्चात कवि सम्मेलन भी आयोजित है। जिसमें गिरिधर करुण, बुद्धिनाथ मिश्र, उदय प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह कुशवाह, इंद्र कुमार दीक्षित, सरोज पांडेय, मोहन पांडेय, उद्भव मिश्र सहित स्थानीय कवि प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर गौरव तिवारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed