फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Agricultural scientists from Delhi will teach the tricks of farming

Kushinagar News: दिल्ली के कृषि वैज्ञानिक सिखाएंगे खेती के गुर

Fri, 26 Sep 2025 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 04:07 AM IST
सार

सुकरौली में किसानों के लिए अत्याधुनिक किसान ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया गया है। यहां कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती और उद्यमिता के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में उद्यानिकी और कृषि विकास को बल मिलेगा।

विज्ञापन
Agricultural scientists from Delhi will teach the tricks of farming

विस्तार

सुकरौली। क्षेत्र के किसानो के लिए अब अत्याधुनिक खेती करके कम लागत में अधिक मुनाफा के तर्ज पर किसान ट्रेनिंग सेंटर बन कर तैयार हो गया है। इस सेंटर की देखरेख अवध सुगर मिल ढाढा की ओर से होना है। इस ट्रेनिंग सेंटर में क्षेत्र के बीस बीस किसानों का 17 जोन बनाया गया है। पहले चरण में बीस किसानों का छह टीम बनाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इन किसानों को दिल्ली के कृषि वैज्ञानिक विशेष तौर पर ट्रेंड करेंगे। चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक डीडी सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में मिल क्षेत्र को कुल 17 जोन में बांटा गया है। इसमें प्रत्येक जोन में करीब 20 -20 किसानों को छः टीम बनाई जाएगी। इसके बाद अन्य किसानों को। अलग-अलग टीम बनाकर जागरूक किया जाएगा।उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जो युवा है उनके लिए खासकर यह केंद्र एक अवसर का केंद्र बिंदु होगा। जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर वे कृषि उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे। हाईटेक नर्सरी, किसान प्रशिक्षण केंद्र स्थापना से जिले में उद्यानिकी विकास की नई संभावनाओं का द्वार खुलेगा। यह परियोजना किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी और सरकार की किसान कल्याण प्राथमिकताओं को साकार करने में मददगार होगी। जिले के किसानों और उद्यानिकी क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed