फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Agneepath Scheme Protest Youths gathered on highway to protest against Agneepath scheme in Kushinagar

Agneepath Scheme Protest: कुशीनगर में अग्निपथ योजना का विरोध, तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर रोकी ट्रेन

Fri, 17 Jun 2022 04:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Jun 2022 04:37 PM IST
सार

बिहार में गोरखपुर-पाटलीपुत्र की बोगी जलाए जाने के बाद कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। बिहार से तमकुही रोड होकर जाने वाली ट्रेनों के निरस्त होने से तमकुही रोड स्टेशन रेलवे स्टेशन पर तमाम यात्री फंस गए हैं।

 

विज्ञापन
Agneepath Scheme Protest Youths gathered on highway to protest against Agneepath scheme in Kushinagar
कुशीनगर में अग्निपथ योजना के खिलाफ हाइवे पर जुटे युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में भी अग्निपथ के विरोध में युवकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह छात्रों ने तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक ट्रेन रोक दी। सीवान से गोरखपुर जाने वाली 05153 नंबर, डेमू ट्रेन को रोकर प्रदर्शन किया। ट्रेन सुबह 10.04 बजे तरयासुजान पहुंचीं थी। मौके पर पुलिस हालात को काबू करने में लगी है।

विज्ञापन


वहीं पटहेरवा थाना क्षेत्र में हाइवे के लवनिया चौराहे पर अग्निपथ के विरोध में युवकों के इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। हाइवे पर जाम लगाकर युवकों ने टायर जलाने की तैयारी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


काफी देर तक पुलिस से युवकों की बातचीत होती रही। इसके बाद प्रदर्शन करने पहुंचे युवक हाइवे से हटकर किनारे खड़े हो गए। उनकी हरकतों को देखते हुए भारी पुलिस बुला ली गई। थानेदार अखिलेश सिंह ने युवकों को समझाबुझाकर शांत कराया। लेकिन स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सेना में चार साल के लिए भर्ती किए जाने की योजना अग्निवीर का विरोध जगह-जगह चल रहा है। शुक्रवार को हाइवे पर स्थित लवनिया चौराहे पर भी काफी संख्या में युवा जुटने लगे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।

हाइवे पर जमा नौजवान टायर जलाकर रास्ता बंद करने की तैयारी में थे तभी पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि युवकों को समझाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि सुबह 10 बजे तक मौके पर ही युवकों की टोली बनी हुई थी।  

तमकुही रोड स्टेशन पर फंसे यात्री

बिहार में गोरखपुर-पाटलीपुत्र की बोगी जलाए जाने के बाद कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। बिहार से तमकुही रोड होकर जाने वाली ट्रेनों के निरस्त होने से तमकुही रोड स्टेशन रेलवे स्टेशन पर तमाम यात्री फंस गए हैं।

रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री घंटों किसी ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। बाद में उनको जब ट्रेन संचालन न होने की जानकारी हुई तो वह लौट गए। छपरा-कचहरी गोमती नगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed