फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitation to open school

निजी स्कूल संचालकों ने तहसीलों पर किया प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2020 06:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
agitation to open school
निजी स्कूल संचालकों ने तहसीलों पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पडरौना। पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसमें कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का भी संचालन शुरू करने और स्कूल वाहनों की ऋण वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई।
पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष नियाजुद्दीन अंसारी की अगुवाई में संगठन से जुड़े प्रबंधक और प्रधानाचार्य तहसील परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद मांगों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए सीएम को सांबोधित ज्ञापन एसडीएम रामकेश यादव को सौंपा। जिसमें स्कूल का संचालन शुरू करने, स्कूल वाहनों के ऋण वसूली पर रोक लगाने आदि मांगों को पूरा करने और लॉक डाउन से स्कूल संचालन होने तक विद्युत बिल माफ करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता, अमित कुमार शर्मा, पीयूष मिश्र, वकील अंसारी, मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, नासिर हुसैन, मकरध्वज कुशवाहा, कामेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजन मोदनवाल, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा की अगुवाई में पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन से जुड़े प्रबंधक और प्रधानाचार्य खड्डा तहसील परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद विभिन्न मांगों से संबंधित सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान संरक्षक कपिलदेव तिवारी, तहसील अध्यक्ष रविलाल कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, सुभाष चौधरी, विनोद उपाध्याय, असलम खान, सुजीत तिवारी, सुधाकर चौधरी, राजेश कुशवाहा, नर्वदा सिंह, यशवंत सिंह, कपिल देव कुशवाहा, मनोज शर्मा, सुधाकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार यादव की अगुवाई में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लालमन पटेल, अमित श्रीवास्तव, ऋषिकेश पांडेय, सुरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र भारती, गोविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
तमकुुहीराज संवाद के अनुसार, पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष डीएन मौर्या की अगुवाई में स्कूल संचालक ब्लॉक गेट पर एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। स्कूल संचालकों का कहना था कि लॉकडाउन के बाद से शिक्षण बंद है। इससे शिक्षकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का भी नुकसान हो रहा है। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इन लोगों ने निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य पुन: संचालित करने, स्कूल वाहनों की ऋण वसूली पर रोक लगाने एवं लॉकडाउन के दौरान स्कूलों का विद्युत बिल माफ करने की मांग की।

इस दौरान आफताब आलम, एपी तिवारी, पवन थापा, दीपक कुमार सिंह, रामअवध चौहान, राजकुमार वर्मा, विनोद यादव, रामकांत कुशवाहा, फिरोज आलम, जयसिंह यादव, विरेंद्र शर्मा, तनबीर आलम, नुरूलहोदा, मुन्ना गुप्ता, समीर आलम, हरिकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed