{"_id":"5ef4de8e8ebc3e42d966da3b","slug":"agitation-against-price-rise-kushinagar-news-gkp3559425173","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पडरौना/तमकुहीराज। डीजल और पेट्रोल की कीमत में बार-बार हो रही वृद्धि के खिलाफ सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास किया और मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। कृषि कार्य भी महंगे हो रहे हैं। एक समय विपक्ष में बैठने वाली भारतीय जनता पार्टी पेट्रोल और डीजल पर एक से दो रुपये बढ़ोतरी होने पर विरोध प्रदर्शन करने लगती थी। लेकिन आज उसकी सरकार में महंगाई चरम पर है। जब तक डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर लगाम नहीं लगता, तब तक पार्टी के आह्वान पर आंदोलन जारी रखेंगे।
इस दौरान संतोष श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल, व्यास ओझा, नंदलाल चौहान, नवीज आलम, राधेश्याम पासवान, स्वामीनाथ यादव, विजय लक्ष्मी शर्मा, खुशीलाल शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, कन्हैया सिंह, अर्जुन यादव, आलमगीर अंसारी, आफताब आलम, नूर आलम, रामनरेश शर्मा, राजेश सिंह, फूलबदन चौहान, सिद्धार्थ चौरसिया, जितेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड तमकुहीराज की तरफ से बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इन लोगों ने पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
मधुरश्याम राय ने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीबों की कमर टूट गई है। डीजल-पेट्रोल और बिजली के दाम में बेतहाशा वृद्धि से किसान समेत सभी लोग परेशान हैं। इन लोगों ने लॉकडाउन की अवधि का बिजली बिल माफ करने, तमकुहीराज-सिसवा मार्ग का निर्माण, भुलिया अगरवा में नाली निर्माण, अमवादीगर में पीपा पुल का निर्माण, किसानों के गन्ना मूल्य में वृद्धि तथा गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान आदि मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
इस दौरान जाकिर हुसैन, नौशाद खान, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, नियमतुल्लाह, बबलू, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव, शक्तिधर उपाध्याय, गोरख निषाद, पवन राय, अरशद रजा, सुनील यादव, संजय यादव, तौहीद अली, इरफान आदि मौजूद रहे।
युवा नेता ने सौंपा ज्ञापन
कसया। युवा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया है। कोरोना संक्रमण काल में पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य वृद्धि को गरीब, मजदूर एवं किसानों की कमर तोड़ने वाला बताते हुए सरकार से मूल्यवृद्धि इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
उन्होंने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दीपक गुप्त को सौंपा। कहा कि इस मूल्यवृद्धि से खेती में जुटे किसान तबाह हो रहे हैं। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। युवा नेता ने सरकार से डीजल का मूल्य 10 रुपये कम करने की मांग की। उनके साथ मकसूदन कुशवाहा, आशिक अली, प्रदीप सिंह सैंथवार, जाहिर अंसारी, प्रदीप सिंह सैंथवार, जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम जायसवाल, आर्यन राव, ग्राम प्रधान शैलेश सिंह मौजूद थे।