{"_id":"5dd580098ebc3e54bc047a47","slug":"agitation-against-pf-scam-kushinagar-news-gkp330076023","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ घोटाले के खिलाफ एसई कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ घोटाले के खिलाफ एसई कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
कसया अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरने पर बैठे राज्य विद्युत परिषद के इंजीनियर।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ घोटाले के खिलाफ एसई कार्यालय पर प्रदर्शन
कसया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को पीएफ घोटाले की जांच समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए पूर दिन कार्य बहिष्कार किया।
जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओमप्रकाश पासवान ने कर्मियों के जीपीएफ व सीपीएफ की सुरक्षा गारंटी की राजाज्ञा जारी करने की मांग की। इसके अलावा जीरो टालरेंस नीति के तहत ऊर्जा निगम के पीएफ घोटाले की पारदर्शी जांच, संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई, निगमों के ट्रस्टों में संचित धनराशि रखने का श्वेत पत्र जारी करने, बोर्ड ऑफ ट्रस्ट का विधिक पुनर्गठन, संचित राशि का विवरण कारपोरेशन की वेबसाइट पर अपडेट कराने की मांग की। इसके बाद संगठन की तरफ से 23 नवंबर तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन का संचालन इंजीनियर अरुण कुमार वर्मा ने किया।
इस मौके पर सीपी सिंह, धर्मेंद्र कुमार यादव, एसके सिंह, बुद्धिराम शाह, राकेश कुमार, केके मौर्य, प्रसून श्रीवास्तव, रमेश सिंह, रविंद्र कुमार, चिंता मणि, दिलीप कुमार, सर्वेश दुबे, रामानंद, राजाराम, संदीप मिश्र आदि मौजूद रहे।