फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitated against power cut

बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 06 Jul 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
agitated against power cut
विद्युत कटौती के खिलाफ पप्पू पांडेय ने आक्रोश जताया। - फोटो : KUSHINAGAR
बिजली कटौती के खिलाफ लामबंद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के मनिकौरा गांव में शुक्रवार को पूर्वांचल किसान यूनियन की अगुआई में ग्रामीणों ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। बिजली कटौती जल्द नहीं थमने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दिया।
पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद बिजली निगम की तरफ से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे छोटे-मोटे उद्योग चलाने वाले व्यवसायियों का व्यापार चौपट हो रहा है। साथ ही उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसके अलावा किसानों को फसलों की सिंचाई से लेकर बुआई करने में परेशानी हो रही है। बिजली समस्या दूर करने के लिए बिजली निगम को शिकायती पत्र सौंप कर कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान नही हुआ तो संगठन की तरफ से सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान चंदन पांडेय, रोशन चौधरी, महेंद्र यादव, दीपक, लालसा, संगम, राम प्रसाद, फुलवारी देवी, उषा देवी, शीला देवी, लाजवंती देवी, पूनमा, धनुषधारी, कैलाश, वीरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग
तमकुहीरोड। भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को पांच सूत्री ज्ञापन एक्सईएन को सौंपकर बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की गई।
भाजयुमो नेता हिमांशु जायसवाल की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवरही कस्बे में लगे बिजली के तार और पोल जर्जर हो चुके हैं। इसे बदलकर नया तार और पोल लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सौभाग्य योजना से वंचित गांवों में बिजली आपूर्ति करने, अतिरिक्त मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने, बिजली केंद्र का सरकारी नंबर चालू करने समेत मांगें शामिल थीं। ज्ञापन सौंपने वालों में रंजीत जायसवाल, राज सोनी, हिमांशु वर्मा, गोविंद गुप्ता, गणेश सोनी, रंजीत पटेल, पीयूष गुप्ता, रामजी कसेरा आदि शामिल रहे।

एक माह बाद भी नहीं लगा दूसरा ट्रांसफार्मर
फाजिलनगर। बघौचघाट मोड़ स्थित आदर्श स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर करीब एक माह पहले जल गया था। इसके चलते करीब 100 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत कई बार विभाग के अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।नरेंद्र सिंह, हरिलाल यादव, मनोज यादव, राजन शुक्ला, इमाम हासमी, इरफान खुर्शीद, भगवान सिंह आदि लोगों ने कहा कि करीब एक माह पहले यहां लगा ट्रांसफार्मर जल गया। दूसरा ट्रांसर्फामर लगाकर बिजली आपूर्ति कराने के लिए कई बार बिजली के अधिकारियों से मांग की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। इसके वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी में रात गुजारना मुश्कील हो गया है। इन लोगों ने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed