{"_id":"69026ac96e3c3c6ee90ce9da","slug":"after-the-festival-there-was-a-huge-rush-of-passengers-at-the-bus-station-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-147993-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: त्योहार के बाद बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: त्योहार के बाद बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़
Thu, 30 Oct 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
कसया बस स्टेशन पर जुटा यात्रियों भीड़। संवाद
कसया। दीपावली और छठ पर्व बीतने के बाद घर आए लोग अन्य प्रदेशाें में रोजगार के लिए अपने काम पर लौटने लगे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ रही, लेकिन बसों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोरखपुर, देवरिया, दिल्ली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को कई घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। विशेष रूप से छठ महापर्व संपन्न होने के बाद अब लोग लौटने लगे हैं। गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का यात्री इंतजार करते दिखे। बस के लिए यात्री भटकते हुए दिखाई दिए। पर्व मनाने के लिए दूर शहर और अन्य प्रांतों में रह रहे लोग घर आए थे।
रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। भीड़ के मुकाबले बसों की व्यवस्था कम नजर आने लगी। गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। स्टेशन परिसर में इक्का दुक्का बस आने पर यात्री एक सीट के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए।
विज्ञापन
बस में सीटों के लिए महिलाओं और बुजुर्ग पहले से भरी बसों में चढ़ने से कतराते रहे। वहीं बस का अभाव देखते हुए कई यात्री बस में खड़े होकर अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर हुए।
इस मामले में बुकिंग सहायक लाल साहब यादव ने बताया कि पडरौना डिपो में कुल 59 बसे हैं, जिनमें तीन बसे ड्राइवर के अभाव में खड़ी हैं, जिसमें दो एसी बसे हैं और एक नॉन एसी बस है। लंबी दूरी की बसें रोककर छोटी दूरी के लिए चलाई जा रही हैं। अतिरिक्त बसें जिले को नहीं मिली हैं। गाड़ियों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं।