फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After the arrest of Serajul Haque, there was a stir in the village, people were stunned

Kushinagar News: सेराजुल हक की गिरफ्तारी के बाद गांव में हड़कंप, लोग सन्न

Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
After the arrest of Serajul Haque, there was a stir in the village, people were stunned
कुशीनगर। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में कुशीनगर जिले के गगलवा चैनपट्टी निवासी नवी हुसैन पाकिस्तान जाकर बस गए थे। वहीं पर कुलसुम खातून से निकाह कर लिया था। इनकी मौत के बाद कुलसुम खातून अपने बड़े बेटे एनुल हक और सेराजुल हक को लेकर पासपोर्ट संख्या 586949, 16 जून 1954 को वीजा संख्या बी-323040 पर 11 अप्रैल 1957 के आधार पर तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से राधिका नगर चेक पोस्ट के रास्ते भारत में प्रवेश कर कुशीनगर एलटीवी पर आई थीं।
विज्ञापन

वीजा रिनुवल होता गया। कुछ साल पहले कुलसुम खातून और इसके बड़े बेटे एनुल हक की मौत हो गई, जबकि सेराजुल का वीजा नियम में बदलाव के कारण वर्ष 2023 के बाद रिनुवल नहीं हो सका। भारत की नागरिकता के लिए पाकिस्तानी नागरिक ने दस्तावेज फर्जी तरीके से कुछ लोगों की मिलीभगत से बनवा लिया था। इसकी गिरफ्तारी के बाद गांव वालों में हड़कंप मच गया। गांव के अधिकांश लोगों को सेराजुल हक की वास्तविकता के बारे में जानकारी नहीं थी। इलाके में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है और घर पर सन्नाटा पसरा है। सेराजुल हक और एनुल हक दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। मां के जिंदा रहते दोनों की शादी गांव के आसपास हो गई। मां की मौत के कुछ दिन बाद एनुल हक की मौत हो गई। दोनों भाई खेती की जमीन भी करीब एक बीघे तक खरीदे थे। एनुल हक ट्रैक्टर भी खरीदा था, लेकिन इसकी मौत के बाद ट्रैक्टर बेटों ने बेच दिया। इनका परिवार कोलकाता रहता है। एनुल हक का एक बेटा है जो सऊदी में रहता है, जबकि दूसरे बेटे की बीमारी से मौत हो गई। सेराजुल हक की शादी गांव में बदरू मिया की बेटी सोगरा खातून के साथ हुई थी। दो बेटे और दो बेटियां है। सेराजुल हक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सबिरूल हक पूना में है। छोटा बेटा अजीमुल हक सऊदी अरब में रहकर काम करता है। इनका परिवार घर पर रहता है। एक बेटी की शादी पिपरा कनन गांव के महरू टोला पर और दूसरी बेटी की शादी देवरिया जिले के रामपुर कारखाना में हुआ है। सेराजुल हक भी बीच में एक बार डेढ़ साल के लिए सऊदी जाकर रहा था, वह एलटीवी वीजा रिनुवल कराकर कुशीनगर में अपनी पूरी उम्र गुजार दिया। इसके जेल जाने के बाद परिजन मर्माहत हैं। एलआईयू की ओर से की गई जांच में पता चला कि नियम में बदलाव के बाद एलटीवी वीजा का रिनुवल नहीं हो रहा है। सरकार की ओर से पोर्टल पर बदलाव कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच की तो अवैध तरीके से पाकिस्तान का नागरिक सेराजुल हक मिला। पुलिस की जांच में इसके पास से पैन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और वोटर आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कुचिया पिपरा निवासी चांद अख्तर, ददुही नगर के शब्बीर आजम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा फरार चल रहे शेख सूबेदार निवासी जंगल रसूल पठान टोला थाना झगहा गोरखपुर की तलाश तेज कर दी है। सेराजुल हक घर पर रहकर खेती किसानी करता था। लोकल में इसकी रिश्तेदारियां हैं। इसके जेल जाने के बाद घर पर सन्नाटा छा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed