{"_id":"630272df83d50d634d6f9e1b","slug":"after-the-accident-the-injured-cow-and-the-car-ran-away-kushinagar-news-gkp44776065","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद घायल गाय और गाड़ी छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद घायल गाय और गाड़ी छोड़कर भागे
विज्ञापन

पडरौना। पडरौना-तमकुही मार्ग स्थित सेमरिया गांव के सामने शनिवार की रात गाय लदी पिकअप पलट गया। रसोई गैस एजेंसी के पास हुई इस घटना में पिकअप सवार दो लोग भी घायल हुए थे, लेकिन वे लोगों के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग निकले। भोर में टहलने निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसे भागने वालों में से किसी का बताया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की रात में पिकअप लदी गाय लेकर लोग तमकुहीरोड की तरफ जा रहे थे। सेमरिया गांव के पास दूसरी गाड़ी से इन्हें ओवरटेक किया गया। पिकअप की गति अधिक होने के चलते वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गया।
रविवार की सुबह डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। लोगों का बताना है कि गाड़ी में सवार दोनों में किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी थी। इस लिए वे भाग निकले। आशंका जताई जा रही है कि वे पशु तस्कर थे। पुलिस छानबीन में जुटी है।