{"_id":"68e56e14e4dfb3fbee07ec91","slug":"after-seven-years-the-woman-got-possession-of-the-land-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-146751-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात साल बाद महिला को जमीन पर मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात साल बाद महिला को जमीन पर मिला कब्जा
Wed, 08 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीप नगर में मंगलवार को एक महिला को आखिर सात साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी जमीन पर कब्जा मिल गया। एसडीएम कसया ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराकर विवाद का निपटारा किया। रीना देवी कुड़वा उर्फ दिलीप नगर गुरमिया की निवासी हैं, अपनी आबादी की जमीन पर घर बनाना चाहती थीं। लेकिन उनके पड़ोसी रामराज कुशवाहा, ओम प्रकाश कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा अपना हक जताते हुए उन्हें निर्माण करने से रोक रहे थे।
इस मामले को लेकर रीना देवी ने मंगलवार को डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के जनता दर्शन में गुहार लगाई। डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल को एक दिन के भीतर नियमानुसार निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद एसडीएम बघेल ने राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, लेखपाल अंगद ध्वज और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों और गांव के बड़े-बुजुर्गों को सुना। चूंकि यह मामला पुरानी आबादी से संबंधित था, इसलिए सुलह-समझौते के आधार पर इसका निस्तारण किया गया।