फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   after presser of marriage stabbed beloved

Kushinagar News: शादी का दबाव बनाने पर रेत दिया था रिंकी का गला

Thu, 01 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
after presser of marriage stabbed beloved
फोटो है।
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी ने युवती को फोन करके बुलाया, पहले से बनाई थी योजना, बाजार से खरीदा था चाकू
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/साखोपार। घर से 15 मई को लापता जिस रिंकी नाम की युवती का शव कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-21 बुद्धनगरी में सोमवार की शाम को निर्माणाधीन मकान में मिला था, उसकी हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। शादीशुदा प्रेमी ने युवती के साथ पहले गलत काम किया था। उसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। 15 घंटे के अंदर मामले का पर्दाफाश करने पर पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस टीम को 15,000 रुपये का पुरस्कार भी दिया गया। बुधवार को कसया थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में कसया के सीओ कुंदन सिंह ने पत्रकारों यह जानकारी दी।
हत्या का खुलासा करते हुए सीओ ने बताया कि 29 मई को कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 बुद्ध नगरी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में युवती का शव देखकर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी। शव की पहचान कसया नगर की निवासी रिंकी (20) पुत्री स्व. राजेंद्र राजभर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की धारदार हथियार से गला रेतने की जानकारी हुई। मृतका की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर स्वॉट, थाने की टीम सहित अन्य पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

मोबाइल के सीडीआर और लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतका का गोरखपुर जनपद के थाना पीपीगंज स्थित मुईधरपुर निवासी विरेंद्र पासवान पुत्र जवाहर पासवान से प्रेम संबंध था। वह कुशीनगर में ही किराए के मकान में रहकर जेसीबी चलाता था। युवती ने शादी का दबाव बनाया था, जबकि प्रेमी पहले से ही शादीशुदा था। इस कारण वह शादी करना नहीं चाह रहा था। युवती अपने प्रेमी पर बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी। नहीं करने पर उसे बर्बाद करने की धमकी दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 15 मई 2023 को रात्रि आठ बजे युवती को निर्माणाधीन मकान में मिलने के लिए बुलाया और चाकू से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर युवती की मां व भाई की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को बरामद कर लिया।

2017 में आरोपी की हुई शादी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। रिंकी को इसकी जानकारी हो गई थी। बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी। रिंकी से छुटकारा पाने के लिए वह 12 मई से योजना बना रहा था। 15 मई की शाम वह कसया बाजार से एक मजबूत चाकू खरीदा और दुकानदार से पूछा कि जरूरत पर मुर्गा भी काट सकते हैं। जब दुकानदार ने कहा कि बिल्कुल, तब जाकर वह चाकू खरीद लिया। युवती के पास फोन करके आठ बजे रात को पथिक निवास के पीछे बुलाया। वहां उसके साथ पहले गलत काम किया। उसके बाद गला रेत दिया। गला रेतते समय चाकू टूट गया। इसके बावजूद वह गला रेतता गया। जब रिंकी मर गई तो उसके बाद वहां से भाग गया।

हत्या कर पहले गया सिद्धार्थनगर, उसके बाद पीपीगंज
पुलिस की पूछताछ में बताया आरोपी ने बताया कि उसने रिंकी की हत्या करने के बाद उसके मोबाइल में से सिम निकालकर दांत से तोड़ दिया। उसके फोन को ईंट से कूंचकर तोड़ दिया। अपना मोबाइल बंद कर लिया। वह रात में ही सवारी गाड़ी से सिद्धार्थनगर चला गया। वहां जाने के बाद अपना भी फोन तोड़ दिया। उसके बाद से वह पीपीगंज में किसी के यहां जेसीबी चलाने लगा।

दस महीने तक चला प्रेम प्रसंग
पुुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वन विभाग में ठेकेदार के माध्यम से जेसीबी चलाता था। काम के समय मृतका की मां उर्मिला सफाई का काम करती थी। रिंकी अपनी मां के लिए खाना लेकर आती थी। इसी बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों में प्यार हो गया। वह कमरे में अकेले रहता था। इस बीच वह अक्सर मिला करते थे। यह सिलसिला 10 महीने तक चला। एक महीने पूर्व रिंकी को जानकारी हुई कि उसका प्रेमी शादीशुदा है। वह शादी का दबाव बनाने लगी, लेकिन वह पहले से शादीशुदा होने के कारण टालता जा रहा था। 10 मई को रिंकी ने कहा था कि वह शादी मई के अंत तक ही करेगी। नहीं तो उसे बर्बाद कर देगी। आरोपी ने बताया कि पहले से दो बच्चों का बाप व पत्नी होने कारण वह शादी करना नहीं चाहता था। इसीलिए घटना को अंजाम दिया।


वर्जन
प्रेम प्रसंग में रिंकी की हत्या हुई थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना को 15 घंटे में पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम को 15,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
-धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed