{"_id":"63a49f4a67e18647cd06018f","slug":"after-completing-amrit-sarovar-get-it-inaugurated-by-public-representatives-dm-kushinagar-news-gkp4618235115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवरों को पूर्ण कराकर जनप्रतिनिधियों से कराएं उद्घाटन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवरों को पूर्ण कराकर जनप्रतिनिधियों से कराएं उद्घाटन : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा और अमृत सरोवरों के प्रगति की समीक्षा बैठक में मौजूद डीएम, सीडीओ व अन
- फोटो : KUSHINAGAR
अमृत सरोवरों को पूर्ण कराकर जनप्रतिनिधियों से कराएं उद्घाटन : डीएम
- बैठक में जिलाधिकारी ने मनरेगा, एनआरएलएम और आवास योजना की समीक्षा की
पडरौना। डीएम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें डीएम ने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और आवास योजना की समीक्षा की। अधूरे अमृत सरोवरों को शीघ्र पूर्ण कराकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन कराने का डीसी मनरेगा को निर्देश दिया।
डीएम रमेश रंजन ने अमृत सरोवरों की प्रगति, जॉबकार्ड धारकों की आधार सीडिंग, अपूर्ण मनरेगा कार्यों का विवरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में समूह की महिलाओं को रोजगार, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना, बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट आदि की भी समीक्षा की। उन्होंने अमृत सरोवरों की पिछले महीने की प्रगति का रिपोर्ट लिया और उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप अमृत सरोवर तैयार किए जाएं। अमृत सरोवर के पास पाथ वे, प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। कार्यक्षमता में वृद्धि कर कार्य को शीघ्रता से किया जाए।
डीएम ने मनरेगा में जॉब कार्डधारकों की आधार सीडिंग के बारे में जिन विकास खंडों में आधार सीडिंग की प्रतिशतता कम पाई गई है, वहां के बीडीओ को आधार सीडिंग के लिए निर्देशित किया। आधार सीडिंग में प्रदेश का औसत 90 प्रतिशत तथा जनपद का 87 है। मनरेगा के तहत किए गए अपूर्ण कार्यों के बारे में भुगतान की समस्या के निस्तारण के लिए भी डीएम ने निर्देशित किया।
विज्ञापन
मनरेगा कार्यों में निर्धारित संख्या से कम मजदूर होने संबंधी शिकायतों के संज्ञान में आने पर डीएम ने कहा कि मनरेगा कार्य में निर्धारित संख्या में मजदूर लगाए जाएं, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने उपायुक्त मनरेगा को सभी लंबित अमृत सरोवर के निर्माण को पूर्ण करने व जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नियोजित श्रमिकों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त आरएस गौतम ने जनपद में कार्यरत समूह की महिलाओं व उनकी ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्थायी आय का स्रोत उत्पन्न करें। समूह की महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो। विकास खंड स्तर पर एजेंसियों का चयन करें, जो उन्हें कार्य प्रदान कर सकें। विभिन्न दुकानों से भी टाईअप कराएं, जिससे समूह को बाजार मिल सके। समूह की महिलाओं के आधार सीडिंग के बारे में भी डीएम ने निर्देशित किया।
पीडी जगदीश त्रिपाठी से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में डीएम ने वैसे विकास खंड, जहां प्रगति संतोषजनक नहीं है, सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पहली और दूसरी किस्त के आवंटन के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में हुई विमानों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा
डीएम ने अपने कक्ष में एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ की बैठक
पडरौना। डीएम ने बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ अपने कक्ष में बैठक की। इसमें कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले विमानों की संख्या बढ़ाने, उड़ान के समय, उनकी नियमितता तथा अन्य कंपनियों के विमानों की उड़ान भी शुरू कराने के संबंध में चर्चा की गई।
डीएम रमेश रंजन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक नरेंद्र रे से वार्ता के दौरान कुशीनगर से अन्य एयरक्रॉफ्ट कंपनी की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। ताकि कुशीनगर व पड़ोसी राज्य के यात्री भी इसका लाभ उठा सकें। इससे कुशीनगर एयरपोर्ट की पहचान बढ़ेगी। डीएम ने फ्लाइट के उड़ान के समय का निर्धारण भी इस प्रकार से करने को कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। बैठक में एयरपोर्ट पर इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगाए जाने पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि सिस्टम को लगाए जाने में जो बाधाएं आ रही हैं, उन्हें दूर किया जाए। भूमि संबंधी सभी बाधाओं को दूर करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित स्पाइसजेट के प्रतिनिधि कपिल खरे को कोलकाता व मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने तथा दिल्ली के लिए फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। खराब मौसम में उड़ान भरने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए जाने का भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। उन्होंने एयरपोर्ट पर अग्निशमन के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के संबंध में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। डीएम ने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से स्पाइसजेट के साथ-साथ अन्य एयरक्राफ्ट कंपनी के विमानों की भी उड़ान शुरू हो, इसके लिए एयरपोर्ट के निदेशक को अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के लिए निर्देशित किया तथा इसे लेकर आगे भी बैठक आयोजित करने का कहा।
इस दौरान एडीएम देवी दयाल वर्मा, एयरपोर्ट अथॉरिटी के सिक्योरिटी ऑफिसर राजीव श्रीवास्तव और वंदना साहू आदि मौजूद थे।