फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aftab, Vishal and Aditya won the race.

Kushinagar News: दौड़ में आफताब, विशाल और आदित्य ने मारी बाजी

Fri, 17 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aftab, Vishal and Aditya won the race.
बोदरवार में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत-सोशल मीडिया   
बोदरवार। पंचायत इंटर कॉलेज बोदरवार में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य गोविंद मिश्रा ने दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता शुरू कराया। सबसे पहले 19 वर्षीय बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें आफताब अली ने प्रथम, प्रिंस कुशवाहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 17 वर्षीय बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में विशाल यादव प्रथम व कृष्णा चौरसिया द्वितीय स्थान पर रहे। 14 वर्षीय बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आदित्य को प्रथम व अनुराग को द्वितीय स्थान मिला। इसी तरह 19 वर्षीय बालिका वर्ग की हुई 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निशा साहनी ने प्रथम व निशा गोड ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 17 वर्षीय बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आराधना साहनी ने प्रथम व निर्जला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंशिका को पहला व सीमा चौधरी को दूसरा स्थान मिला, जबकि 200 मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में रवि प्रताप सिंह, नेहाल यादव, सिन्टू चौधरी व बालिक वर्ग की निशा को प्रथम और करन, इमरान, अनुराग वर्मा व बालिका वर्ग की उज्जवला को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

इस दौरान अरविंद श्रीवास्तव, जनार्दन निषाद, वीरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed