Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocates will abstain from judicial work for a week.

Kushinagar News: एक सप्ताह न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Sat, 31 Jan 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Advocates will abstain from judicial work for a week.
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील के सभी न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने की मांग को लेकर बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं ने उच्चाधिकारियों को पत्रक भेजकर एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है तहसील मुख्यालय पर स्थित सभी न्यायालयों में बहस के बाद भी पत्रावलियों में फैसला नहीं आ रहा है। वहीं तहसील मुख्यालय पर स्थित विभिन्न कार्यालयों में बिना रिश्वत कोई कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने पांच सूत्रीय मांगों का पत्रक भेजकर चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर सभी कमियों को पूरा कर व्यवस्था सुदृढ़ नहीं किया गया तो वह धरना आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार राय की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय सहित तहसील मुख्यालय पर स्थित सभी न्यायालयों एवं कार्यालयों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को पत्रक भेजकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed