फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocates submitted memorandum regarding various demands

विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 21 Feb 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Advocates submitted memorandum regarding various demands
विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ऐसे मामलों में कार्रवाई की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दीक्षित और महामंत्री त्रिपुरारी मिश्रा की अगुवाई में अधिवक्ता शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए। यहां से अपने मांगों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कहा कि लोगों के न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता आज खुद सुरक्षित नही हैं। पुलिस से शिकायत करने पर मदद करने की बजाय पुलिस अधिवक्ताओं का उत्पीड़न करती है। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें प्रयागराज के अधिवक्ता शशांक मिश्र को वसंत पंचमी के दिन परेशान करने वाले पुलिस के खिलाफ कार्रवाई, महोबा के अधिवक्ता मुकेश पाठक की हत्या के आरोपियों को फांसी देने और उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने आदि की मांग शामिल है।
विज्ञापन

इस दौरान शैलेश कुमार पांडेय, पिंटू यादव, सुजीत कुमार गौतम, महंत गोपाल दास, निलेश नंदन कश्यप, अनुराग मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार मिश्रा, तेज प्रताप सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, प्रवीण कुमार दुबे, तेज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे
खड्डा। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर खड्डा तहसील के अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार को सौंपा। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य विरत रहे।
इस दौरान महामंत्री अवधेश यादव राजेंद्र जायसवाल, अमियमय मालवीय, अरविंद पांडेय, सतीश मद्धेशिया, कुमोदचंद शर्मा, अनिल सिंह, ज्योतिर्मय मालवीय, अजय चौहान, मोहन कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तमकुुहीराज। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने उप्र बार कौंसिल के आह्वान पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने पुलिसिया उत्पीड़न पर रोक लगाने और प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम एआर फारूकी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुनील श्रीवास्तव, अरविंद पाठक, रामेश्वर गुप्ता, अरविंद मिश्र, हरिहर कुशवाहा, संजय गुप्ता, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed