फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocates Submit Memorandum in Protest Against Ban on Land Purchase and Sale

Kushinagar News: भूमि खरीद-बिक्री पर रोक के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Jun 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Advocates Submit Memorandum in Protest Against Ban on Land Purchase and Sale
तमकुहीराज एसडीएम को पत्रक सौंपते बार संघ के अधिवक्ता। स्रोत - सोशल मीडिया - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
तमकुहीराज। पडरौना-तमकुही एनएच-27 बी के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने तक जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक के विरोध में बार संघ के अधिवक्ताओं ने बुधवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग की कि प्रतिबंध केवल हाईवे से प्रभावित गाटा संख्याओं तक सीमित रखा जाए, न कि संपूर्ण ग्राम सभा की भूमि पर।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईवे से जुड़े गांवों की जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक से आम लोगों के साथ ही राजस्व न्यायालय में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गाटा पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से झरही नदी के संरक्षण की मांग भी उठाई। अधिवक्ताओं का कहना है कि ऐतिहासिक महत्व की झरही नदी अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। यह नदी तमकुहीराज कस्बे और आसपास के क्षेत्रों की सिंचाई का आधार रही है। इसके संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से दोनों मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष अशोक राय, महामंत्री अमरनाथ सिंह, अशोक पांडेय, दीपक कुमार, आरएन पांडेय, जमील अहमद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवादट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed