{"_id":"65bd6889c7270f47810dae84","slug":"advocates-protest-in-police-station-demand-arrest-of-accused-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111903-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधिवक्ताओं का थाने में प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधिवक्ताओं का थाने में प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Sat, 03 Feb 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। जमीन के विवाद में अधिवक्ता की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने थाने में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस मामले में आठ लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। फरार आरोपियों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। वहीं, आरोपियों पर खलिहान में रखा पुआल जलाने का आरोप पीड़ित अधिवक्ता ने लगाया है। कार्रवाई के आश्वासन के बाद नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन खत्म हुआ।
थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी अधिवक्ता मनोहर लाल गुप्ता सिविल कोर्ट बार के कनिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के कुछ लोगों उनकी पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार दिया था। पीड़ित मनोहर ने विपक्षी पर आरोप लगाते हुए थाने में दोबारा शुक्रवार को शाम 4:30 बजे तहरीर लेकर कप्तानगंज तहसील के अधिवक्ता के अलावा कसया और पडरौना के अधिवक्ता के साथ पहुंचे और उनका आरोप है कि खलिहान में रखे पुआल को रात में जला दिया गया और फरार आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। एसओ राजकुमार बरवार ने आश्वासन दिया कि जांच कर पांच फरवरी तक पुआल जलाने के मामले में कार्रवाई होगी। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान अरविंद पाठक, ओम प्रकाश सिंह, रविंद्र मणि, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनुराग द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, दीनदयाल मल्ल, अनिल सिंह, विपिन तिवारी, ज्ञान तिवारी, विनोद कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।