{"_id":"65fca4eaf61cdea451060896","slug":"advocates-of-kasya-civil-court-will-not-celebrate-holi-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-114468-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कसया दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता नहीं मनाएंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कसया दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता नहीं मनाएंगे होली
Fri, 22 Mar 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कसया दीवानी न्यायालय में बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार जारी रखा। अधिवक्ताओं ने जिला जज के आदेशों के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए होली नहीं मनाने का निर्णय लिया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने जिला जज की कार्यशैली के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए होली नहीं मानने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओंं का आरोप है कि जिला जज ने कसया दीवानी के क्षेत्राधिकार को वापस मुख्यालय अंतरित करा दिया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता इस वर्ष होली का त्योहार नहीं मनाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि दीवानी न्यायालय के क्षेत्राधिकार की फाइलों के जिला मुख्यालय अंतरित किया जाना चिंतनीय है। अगर कोई राहत नहीं मिली तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।