{"_id":"575073544f1c1b7d2d108f08","slug":"advocates-association-demonstrated-in-tmkuhiraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमकुहीराज में अधिवक्ता संघ का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमकुहीराज में अधिवक्ता संघ का प्रदर्शन
कुशीनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक कर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इसके बाद एसडीएम कोर्ट के सामने प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय को दोहराया गया।
सुबह बार संघ की बैठक अध्यक्ष अशोक राय की अगुवाई में हुई। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तहसील के सभी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसी के खिलाफ बार संघ ने एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय लिया हुआ है।
महामंत्री अरविंद कुशवाहा ने कहा कि कई मामलों में बहस के बाद भी स्थगन आदेश जारी नहीं हो रहा है। शांति भंग के मामले में अधिवक्ताओं का तर्क सुने बिना अभियुक्तों की रिहाई या जेल भेजने की कार्रवाई कर दी जा रही है। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान अधिवक्ता अरविंद कुशवाहा, एचएन सिंह, अरविंद पाठक, विनोद पटेल, आनंद प्रकाश मिश्र, विनय लाल, ओमप्रकाश मिश्र, सत्येंद्रमणि चतुर्वेदी, जलेश्वर उपाध्याय, दीपक राय, अशोक पांडेय, अमरनाथ सिंह, राधेश्याम सिंह, पुष्कर लाल, मारकंडेय वर्मा, दयाशंकर सिंह, अरविंद मिश्रा, विपिन बिहारी मिश्र, विद्याप्रकाश मिश्र, प्रद्युम्न चौबे, नंदलाल, राजेश वर्मा और संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।