फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocates: A Vital Link in the Justice System

Kushinagar News: अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी

Sat, 30 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Advocates: A Vital Link in the Justice System
कसया तहसील कचहरी में शपथ ग्रहण कराते विधायक पीएन पाठक। सोशल मीडिया
कसया। तहसील परिसर स्थित कचहरी सभागार में शुक्रवार को वर्ष 2026 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर विधायक पीएन पाठक और विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के चुनाव में अधिवक्ता विनोद शंकर मिश्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी फूलचंद यादव को 25 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 72 मतदाता थे, जिनमें 70 मत पड़े। एक मत अवैध घोषित होने के बाद 69 मत वैध पाए गए। विनोद शंकर मिश्र को कुल 47 मत प्राप्त हुए, जबकि फूलचंद यादव को 22 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।
विज्ञापन

अधिवक्ता एसोसिएशन के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। महामंत्री पद पर राजेंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामवचन लाल श्रीवास्तव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश मिश्र, तुषार कांत मणि त्रिपाठी एवं दीपक कुशवाहा निर्वाचित घोषित किए गए। संयुक्त मंत्री पद पर जुबेर अहमद, जितेंद्र साहनी एवं विकास कुमार श्रीवास्तव चुने गए, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामसागर सिंह को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकुमार तिवारी, उपेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, मणिशंकर दुबे, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव एवं सुरेश यादव निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अंबरीश पांडेय, नसीब अख्तर, राकेश कुमार सिंह, बृजनंदन शर्मा एवं कु. नीतू कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ताओं के हित में निष्पक्ष एवं सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है और समाज को न्याय दिलाने में उनकी भूमिका अहम होती है।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान महामंत्री संजय कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर अब्बुल हसन सिद्दीकी, रामचंद्र चौहान, सिकंदर वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed