फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocate passes away, lawyers abstain from judicial work in mourning

Kushinagar News: अधिवक्ता का निधन, शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

Thu, 04 Jan 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Advocate passes away, lawyers abstain from judicial work in mourning
पडरौना। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में हुई। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता बच्चा नाथ तिवारी की हृदयगति रुक जाने से निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद से सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शाही ने बैठक की अध्यक्षता और महामंत्री राकेश कुमार मिश्र ने संचालन किया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता बच्चा नाथ तिवारी के असामयिक निधन से अधिवक्ता समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। इसे किसी तरह से पूरा नहीं किया जा सकता है। इससे अधिवक्ता काफी दुखी हैं। इसलिए सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर दीक्षित, अमरनाथ पांडेय, मिथिलेश कुमार दीक्षित, महंत गोपालजी तिवारी, शशिभूषण दीक्षित, दुर्गेशवर दीक्षित, जन्मेजय तिवारी, विजय प्रकाश मिश्र, संजीव कुमार श्रीवास्तव, राजनरायन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed