फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocate adamant on demand for removal of Tehsildar

Kushinagar News: तहसीलदार को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता

Fri, 24 Mar 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Advocate adamant on demand for removal of Tehsildar
मकुहीराज तहसील में बृहस्पतिवार को तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते अधिवक्ता।संवाद
बुधवार से कर रहे हैं आंदोलन, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तमकुहीराज के तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा। तहसीलदार को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनका स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

तहसीलदार तमकुहीराज के खिलाफ बुधवार से तहसील के अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता संघ की बैठक अध्यक्ष हरिहर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके तबादले की मांग की।अधिवक्ताओं का आरोप है कि किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी पत्रावलियों में नामांतरण आदेश पारित करने के लिए तहसीलदार वादकारियों से रकम वसूलना चाहते हैं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अशोक राय, शंभू ठकुराई, अमरनाथ सिंह, संजय गुप्ता, दीपक पांडेय, सूर्यनाथ सिंह, संतोष गुप्ता, जमील अहमद, आरएन पांडेय, अजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed