फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advisory Issued for Protection Against Heatstroke

Kushinagar News: लू से बचाव को एडवाइजरी जारी

Tue, 21 Apr 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Advisory Issued for Protection Against Heatstroke
पडरौना। जिले में बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। प्रशासन ने साफ किया है कि थोड़ी सी लापरवाही भी हीट स्ट्रोक का कारण बन सकती है, इसलिए बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन वैभव मिश्र ने बताया है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर न निकलें। खड़े वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें। नंगे पैर या बिना ढके शरीर के धूप में जाने से बचें। इसके अलावा शराब, चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक के अधिक सेवन से भी बचने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अत्यधिक गर्मी में भारी श्रम कार्य न करने और हल्का व संतुलित भोजन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए 108 और 1077 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed