फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Adopt Swadeshi to make the country self-reliant

Kushinagar News: देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाएं

Mon, 29 Sep 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Adopt Swadeshi to make the country self-reliant
पडरौना। भाजपा की तरफ से रविवार को जिले के बूथ स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मोतीचक क्षेत्र के मंगलपुर उर्फ मंगरुआ में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश की उपलब्धियों और आकांक्षाओं की सूक्ष्मता से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने को प्रेरित किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन में भारत के सुनहरे भविष्य की झलक स्पष्ट सुनाई दी। उनका संदेश समाज की सामूहिक प्रगति का मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय एकता का सशक्त आह्वान था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल आदि मौजूद रहे। पडरौना नगर पालिका परिषद कार्यालय में चेयरमैन विनय जायसवाल की मौजूदगी में मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान मनीष जायसवाल, निरंजन शर्मा, नीरज मिश्रा, सन्नी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के राम जानकी नगर में रविवार को सांसद विजय कुमार दुबे की मौजूदगी में पीएम के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। सांसद ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए पीएम ने लोगों को संदेश दिया है। इस दौरान खड्डा ब्लाॅक प्रमुख शशांक दुबे, चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed