{"_id":"57f92dce4f1c1b0d2f26f5bd","slug":"ado-panchayat-transfer-on-demand-of-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों की मांग पर एडीओ पंचायत का स्थानांतरण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों की मांग पर एडीओ पंचायत का स्थानांतरण हुआ
kushinagar
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीओ पंचायत के विरुद्घ 28 दिन तक चले प्रधान संघ के आंदोलन का असर अब हुआ है। एडीओ पंचायत का ट्रांसफर सुकरौली ब्लॉक के लिए हो गया है। डीपीआरओ ने उनकी जगह पर ग्राम पंचायत सचिव को चार्ज दे दिया है। इस कार्रवाई पर प्रधान संघ ने खुशी जताई है।
प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुशवाहा के अगुवाई में प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर गंभीर आरोप लगाते हुए आठ और नौ अगस्त को धरना दिया था। मौके पर पहुंचे कसया एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वाशन देकर धरना समाप्त कराया। कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधानों ने बीते 24 अगस्त से ब्लॉक कार्यालय परिसर में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू किया।
इसके चलते 20 दिन तक ब्लॉक का कामकाज ठप रहा। 28 वें दिन मौके पर पहुंचे सीडीओ ने एक सप्ताह में एडीओ पंचायत का स्थानांतरण करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। अब जाकर यहां के एडीओ पंचायत को सुकरौली ब्लॉक के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। डीपीआरओ समरजीत यादव ने नए एडीओ पंचायत की तैनाती होने तक ग्राम पंचायत अधिकारी ध्रुप तिवारी को एडीओ पंचायत का भी कार्य करने का आदेश दिया है।