फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Admission process for Navodaya Vidyalaya begins; apply by the 31st.

Kushinagar News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 तक करें आवेदन

Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Admission process for Navodaya Vidyalaya begins; apply by the 31st.
पडरौना। जवाहर नवोदय विद्यालय में आगामी सत्र में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के निकट मिल्की रसूलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी कक्षा की 80 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश की प्रक्रिया में इस वर्ष महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थी केवल अपने निवास वाले जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-3, 4 और 5 की पढ़ाई पूरी करना अनिवार्य है। साथ ही वर्तमान में वह कक्षा-5 में अध्ययनरत होना चाहिए। जो छात्र पहले ही कक्षा-5 उत्तीर्ण कर चुके हैं या दोबारा कक्षा-5 में पढ़ रहे हैं वह आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदक का जन्म एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का अवसर छात्र को केवल एक बार ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed