फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration's bulldozer on encroachment44

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Mon, 30 May 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer on encroachment44
तमकुहीराज-समउर रोड पर अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन

कुशीनगर। जनपद के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस बल और राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। अवैध रूप से बने भवनों को तोड़ दिया गया।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को पटहेरिया में कानूनगो राणा प्रताप सिंह, लेखपाल शिव प्रसाद सहित अन्य की टीम व पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि सैयद कैफुल की चहारदीवारी को अवैध बताते हुए तोड़ दिया गया। कानूनगो राणा प्रताप सिंह ने बताया कि सार्वजनिक जमीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर अभियान के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत मोगलपुरा में कब्रिस्तान व श्मशान घाट पर अवैध रूप से बनाए गए पक्के मकानों को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से तोड़वा दिया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया, उसे तोड़वा दिया जाएगा। इस दौरान हल्का लेखपाल शिवकुमार, कानूनगो राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के समउर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। ओवरब्रिज चौराहे से समउर रोड पर सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया गया। बिजली निगम के कर्मचारियों को बुलाकर मौके से तार हटवाए गए। एक पक्के मकान के सामने बने टिनशेड को भी हटवाया गया। इस दौरान ईओ एएन सिंह, तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी, कुंदन पांडेय, अरविंद ओझा, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत खड्डा के आजाद चौक पर एसडीएम उपमा पांडेय व सीओ संदीप वर्मा अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। दुकानों व घरों के आगे नालियों पर पक्का निर्माण व अन्य प्रकार से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। सड़क के दोनों तरफ फल मंडी चौराहे तक तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद हनुमान मंदिर से आजाद चौक तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। इस अवसर पर ईओ देवेश मिश्रा, नगर पंचायत कर्मचारी, राजस्व टीम सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।

सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर सर्विसलेनके किनारे बनी नालियों पर दुकानदारों की तरफ से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। हाइवे अथॉरिटी, तहसील व नगर पंचायत की तरफ से दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन पूर्व नोटिस दिया गया था। नोटिस में स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार तक का समय दिया गया था। सोमवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। ब्लॉक गेट के दोनों तरफ सर्विस रोड के अधिकतर दुकानदारों ने अपने दुकान के सामने से लगे टीन शेड व अन्य सामग्रियों को हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed