फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration got Ram Janaki temple sealed

Kushinagar News: रामजानकी मंदिर को प्रशासन ने कराया सील

Thu, 11 Sep 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Administration got Ram Janaki temple sealed
मंदिर को सील कराते नायब तहसीलदार व बरवापट्टी पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया
बरवापट्टी। क्षेत्र के ग्रामसभा अमवाखास टोला कपरधिका स्थित राम जानकी मंदिर को बुधवार को तमकुहीराज नायब तहसीलदार ने सील करा दिया। गांव के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा था कि मंदिर बंद होने से लोग पूजा नहीं कर पा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि मंदिर के महंथ रहे फलहारी बाबा की बीते 13 जनवरी को हत्या हो गई थी। घटना के तीन माह बाद ग्राम प्रधान के सहयोगी बिहार निवासी भुईधरवा जिला पश्चिमी चम्पारण चितरंजन दास को महंथ बना दिया गया। इसको लेकर गांव के रामाशंकर गुप्ता, मोहन, शारदा, अवधकिशोर, प्रभु गुप्ता और पूर्व महंथ फलहारी बाबा का शिष्य अवधेश दास उर्फ पिंटू बाबा आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर चितरंजन दास को हटवाने की मांग की। इन लोगों ने डीएम से शिकायत में कहा था कि महंथ चिरंजन दास बीते कई माह से मंदिर बंद कर कहीं चले गए हैं। इससे मंदिर के गर्भगृह में न तो भोग लग पा रहा है और न ही गांव के लोग पूजा कर पा रहे हैं। डीएम के निर्देश पर बुधवार को पहुंचे नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा बरवापट्टी पुलिस की मौजूदगी में मंदिर को सील करवा दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर की पूरी जानकारी जुटाने और लोगों की शिकायतों के निस्तारण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed