फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration Fails to Resolve Land Dispute; Elderly Man Climbs Tower

Kushinagar News: प्रशासन ने नहीं कराया भूमि विवाद का निस्तारण, टॉवर पर चढ़ा बुजुर्ग

Mon, 23 Mar 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Administration Fails to Resolve Land Dispute; Elderly Man Climbs Tower
बलुआ तकिया गांव में टावर पर चढ़े बुजुर्ग से नीचे उतरने की अपील करते थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र
गंगुआ बाजार। भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से परेशान बुजुर्ग रविवार को मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ गया। बुजुर्ग की हरकत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। टाॅवर पर चढ़ा बुजुर्ग भूमि विवाद न सुलझाने पर कूदने की धमकी देता रहा। लोगों ने उसे समझा-बुझाकर उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। करीब छह घंटे बाद तहसीलदार के विवाद सुलझाने के आश्वासन पर वह नीचे उतरा। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव के 65 वर्षीय हरेंद्र राय रविवार की सुबह करीब 5 बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। उनका आरोप है कि भूमि विवाद में उसे प्रशासन से न्याय नहीं मिल पा रहा है। सगे भाई उसकी पुश्तैनी जमीन पर मकान नहीं बनने दे रहे हैं। शिकायत करने पर जांच के नाम पर पुलिस कर्मी व तहसील कर्मी दौड़ाते रहे। तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भी कोई मदद नहीं की। इससे मजबूर होकर उसे दूसरी बार यह कदम उठाना पड़ा है। इसके पहले भी अक्टूबर 2025 में वह इसी टॉवर पर चढ़ा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हरेंद्र राय रविवार को मोबाइल टॉवर के पास पहुंचे। इधर-उधर टहलने के बाद अचानक टॉवर पर चढ़कर चिल्लाने लगे। उसकी हरकत देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने टॉवर से कूदने की धमकी दी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी पहुंचे और बुजुर्ग को समझा-बुझाकर टॉवर से उतारने का प्रयास करने लगे। टॉवर पर चढ़े हरेंद्र बार-बार एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा व पटहेरवा एसएचओ धीरेंद्र राय सहित राजस्व कर्मी समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास करते रहे, लेकिन हरेंद्र न्याय न मिलने पर टाॅवर से कूदने की धमकी देते रहे। वह तत्काल न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। आखिरकार, तहसीलदार महेश कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें मनाया। छह घंटे बाद करीब 11 बजे वह टॉवर से नीचे उतरे। इसके बाद प्रशासन के लोगों ने राहत की सांस ली।

इस संबंध में तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रयास किया जाएगा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर मामले को सुलझा दिया जाए।

बलुआ तकिया गांव में टावर पर चढ़े बुजुर्ग से नीचे उतरने की अपील करते थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र

बलुआ तकिया गांव में टावर पर चढ़े बुजुर्ग से नीचे उतरने की अपील करते थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed