{"_id":"586be6544f1c1b02521598da","slug":"adityanath-blame-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विफलताओं को छिपाने के लिए सपा कर रही नूरा-कुश्ती: आदित्यनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विफलताओं को छिपाने के लिए सपा कर रही नूरा-कुश्ती: आदित्यनाथ
कुशीनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मठिया माफ़ी गांव में भूख व बीमारी से हुई दो युवकों की मौत के बाद पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलने पहुंचे महंत आदित्यनाथ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना (कुशीनगर)। गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने मंगलवार को पडरौना में कहा कि एक परिवार के आपसी विवाद में प्रदेश की 25 करोड़ आबादी तबाह हो रही है। यह कृत्रिम विवाद खड़ा कर समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। सपा सरकार ने अपनी साढ़े चार साल की विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए इस नूरा-कुश्ती को जरिया बना रखा है।
महंत आदित्यनाथ दुदही क्षेत्र के मठिया माफी गांव से लौटने के बाद पडरौना के डाकबंगले में संवाददाताओं से मुखातिब थे। उस गांव में 29 दिसंबर को मुफलिसी और बीमारी से दो भाइयों की मौत हो गई थी। इसपर महंत उनके परिवार वालों से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने की बात कर रही है, लेकिन कितनी चिंताजनक स्थिति है कि यहां के लोगों की भूख और गरीबी से मौत हो रही है। मुसहरों और गरीबों की दशा में सुधार नहीं हो रहा है। जबकि केंद्र की तरफ से भी पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में सक्रिय खाद्यान्न माफियाओं को सपा के स्थानीय मंत्रियों की शह पर अधिकारियों ने छूट दे रखी है। यहां सपा के एक नेता का काफी मात्रा में खाद्यान्न भी पकड़ा जा चुका है। यहां का खाद्यान्न बिहार और बांग्लादेश भेज दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गरीबों को दवा नहीं मिल रही है। टीबी रोगियों के लिए डॉट्स उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अस्पतालों में डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ समय से नहीं बैठते। मनरेगा मजदूरों को जॉब की गारंटी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि मठिया माफी गांव की बुुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि उन्हें आवास की छत बनवाने के लिए धन नहीं मिला, जिसके कारण शेड डालकर रहना पड़ रहा है। हालांकि पहले आवास के नाम पर पहले 45 हजार, फिर 75 हजार और अब 1.20 लाख रुपये लाभार्थियों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के 25 हजार करोड़ रुपये बिचौलिए हजम कर गए।
विज्ञापन
नोटबंदी से हो रही आमजन की असुविधा पर महंत आदित्यनाथ ने कहा कि यह भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और जमाखोरी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई है। विपक्षी दल इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनकी नहीं चल रही। इस दौरान हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, श्रीकांत मिश्र, पूर्व विधायक अतुल सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, हियुवा नेता राजेश्वर सिंह, हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, विनय जायसवाल, मनीष जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद, प्रशासन को चेतावनी
दुदही/बरवापट्टी। मंगलवार को मठिया माफ़ी गांव पहुंचे गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी तथा मौके पर मौजूद एसडीएम से इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। सांसद ने कार्रवाई न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
इस गांव में बीते 29 दिसंबर को बीमारी और मुफ़लिसी की चलते सगे भाईयों सुरेश और गाम्हा की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए मंगलवार को दिन के करीब ढाई बजे सांसद महंत आदित्यनाथ गांव पहुंचे थे। उन्होंने दोनों परिवारों के लोगों से मिलकर मौत का कारण पूछा। उन्होंने मुसहरों को अब तक आवास नहीं मिलने पर बीडीओ और राशन कार्ड नहीं मिलने पर एडीओ पंचायत तथा दोनों भाइयों के इलाज की सरकारी व्यवस्था नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर नाराजगी जताई। वहां मौजूद एसडीएम से कहा कि राशन बेचने वालों समेत सभी दोषियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
प्रशासनिक अफसरों के नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी
जटहां बाजार। मंगलवार की शाम महंत आदित्यनाथ नाहर छपरा गांव पहुंचे। वे पिछले सप्ताह इस गांव में भूख व बीमारी से हुई एक युवक की मौत के मामले में पीड़ित परिवारीजनों से मिले। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सभी योजनाओं का लाभ देने एवं दोषी कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। यहां किसी प्रशासनिक अफसर के नहीं पहुंचने पर भी नाराजगी जताई।
पडरौना ब्लाक के नाहर छपरा गांव में बीते सप्ताह अनिल नाम के एक युवक की मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने अनिल की मौत को भूख से होना बताकर रास्ता जाम किया था। मंगलवार की शाम चार बजे गांव में महंत आदित्यनाथ पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया। इस दौरान राजेश्वर सिंह, विनय जायसवाल, पूर्व विधायक अतुल सिंह, राजन जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।