फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aditi and Saloni became BEO for a day, Palak SO

Kushinagar News: अदिति और सलोनी बनीं एक दिन की बीईओ, पलक एसओ

Wed, 24 Sep 2025 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Aditi and Saloni became BEO for a day, Palak SO
पडरौना। महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की तरफ से चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिले की बेटियां कहीं एक दिन की बीईओ तो कहीं थानाध्यक्ष बनीं। इस दौरान पदभार ग्रहण करने के बाद बेटियों ने पद के अनुसार कार्य किया और अपने अनुभव जुटाए।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरिश्रीराम की कक्षा नौवीं की छात्रा अदिति तिवारी मंगलवार को बीआरसी पहुंची। वहां वे एक दिन के लिए बीईओ दुदही का कार्य भार संभाला।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण के बाद अदिति तिवारी ने गौरीश्रीराम में ग्रीवांस पोर्टल की स्थापना, विद्यालय परिसर में पार्क की व्यवस्था, पेयजल की सुचारु व्यवस्था, और छात्राओं के लिए एक पुस्तकालय की स्थापना की मांग को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि गर्व का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने की एक दिन की थानाध्यक्ष बनी कक्षा 8वीं की छात्रा कुमारी पलक पाल ने थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। उनके समक्ष तीन मामले प्रस्तुत किए, जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया। इसके बाद थाने में होने वाले कार्यो का निरीक्षण कर पुलिस के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
कस्तूरबा गांधी अवासीय बालिका विद्यालय धर्मपुर (खडडा) की कक्षा 8वीं की छात्रा पलक पिता उमेश पाल व मां कमलावती देवी के साथ हनुमानगंज थाने पहुंची थीं। वहां प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सहित पुलिस कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर एक दिन के लिए थानाध्यक्ष का कार्यभार सौपा।

इस दौरान गीता देवी निवासी धरनीपट्टी वहां पहुंची और उन्होंने पति से विवाद की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में अंगिरा देवी पत्नी गुड्डू ग्राम धरनीपट्टी ने शिकायत की। उन्होंने पड़ोसी छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा करते हैं। इसी तरह शेषनाथ निवासी छितौनी वार्ड नंबर तीन ने शिकायत किया। उन्होंने विपक्षी पर केले का पौधे उखाड़ने का आरोप लगाया। इन तीनों मामलों काे गंभीरता से सुनकर उन्होंने मौके पर निस्तारित कर दिया। उन्होंने अपने अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि सरकार की तरफ से महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए इस पहल से अभिभूत हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed