फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Additional rooms in ten schools to be built from 63 lakhs

63 लाख से बनाए जाएंगे दस विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष

Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Additional rooms in ten schools to be built from 63 lakhs
63 लाख से बनाए जाएंगे दस विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष
विज्ञापन

जिले के सात ब्लॉकों के प्राथमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मिली मंजूरी
पडरौना। जिलेे के सात ब्लॉकों के दस परिषदीय विद्यालयों में इस वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। इनके निर्माण पर करीब 63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि में से ही इन विद्यालयों में विद्युतीकरण भी कराया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। विभाग को धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
जिले में सभी 14 ब्लॉकों में 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें कक्षा एक से आठवीं तक करीब तीन लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। इन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के अलावा सरकार की तरफ से विद्यालय में भौतिक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कई विद्यालयों में बने अतिरिक्त कक्ष जर्जर अथवा कम पड़ने पर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नए अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया था। इसके तहत जिले के सात ब्लॉकों के नौ प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

प्रत्येक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण पर पांच लाख 65 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा रामकोला ब्लॉक के एक जूनियर विद्यालय में विद्युतीकरण के लिए भी स्वीकृति मिली है। विद्युतीकरण के लिए 32727 रुपये खर्च होंगे। इन कार्यों के लिए विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभाग को धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष
शासन की तरफ से अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए पडरौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नौका टोला, दुदही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खलवा टोला, खड्डा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ढोलहा रामनगर, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लुनिया पट्टी, रामकोला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामबर खोटही, सेवरही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खलवा टोला और विशुनपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करमहवा डीह टोला, जंगल टोला अरनहवा और रामहरख टोला में शासन से स्वीकृत मिली है। रामकोला ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल अब्दल चक में विद्युतीकरण के लिए भी स्वीकृति मिली है।

शासन की तरफ से जिले के सात ब्लॉक के नौ प्राथमिक विद्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। प्रत्येक अतिरिक्त कक्ष निर्माण पर पांच लाख 63 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। रामकोला ब्लॉक के एक जूनियर हाईस्कूल में विद्युतीकरण के लिए भी मंजूरी मिली है। निर्माण कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
गौरव पांडेय, जिला समंवयक (निर्माण) बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed