{"_id":"663d33ace513b7b2190db7a4","slug":"additional-district-and-sessions-judge-inspected-the-child-observation-home-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116586-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
Fri, 10 May 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर की तरफ से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोर अपचारियों से उनके स्वास्थ्य एवं बाल संप्रेक्षण गृह की सुविधा के बारे में जानकारी ली।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि यदि किसी किशोर अपचारी तकनीकि शिक्षा के प्रति रुचि हो तो उन्हें तकनीकि शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह के भोजनालय का भी मुआयना कर कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य बर्धक और सुपाच्य भोजन मिले। हरी सब्जियों को भोजन में अवश्य शामिल करें। उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक जमुना चतुर्वेदी को 18 वर्ष से अधिक उम्र की आवासित महिला को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का निर्देश दिया।