फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Additional Commissioner Gorakhpur made a surprise inspection of Tamkuhiraj Tehsil.

Kushinagar News: अपर आयुक्त गोरखपुर ने तमकुहीराज तहसील का औचक निरीक्षण किया

Fri, 20 Feb 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner Gorakhpur made a surprise inspection of Tamkuhiraj Tehsil.
तमकुहीराज तहसील में आवश्यक पत्रवालियों का अवलोकन करते अपर आयुक्त अजय राय।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : nowshera news
गंगुआ बाजार। गोरखपुर के अपर आयुक्त (न्यायिक) अजय राय बृहस्पतिवार को तमकुहीराज तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम को धारा 133 का उपयोग करने और धारा 67 के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जाति व आय प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों की संख्या शून्य होने पर अपर आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने तहसील की साफ-सफाई और पत्रावलियों के रखरखाव पर भी संतोष जताया, साथ ही इसमें और सुधार लाने की बात कही।
विज्ञापन


अपर आयुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत एसडीएम न्यायालय से की। उन्होंने वर्षों से लंबित वादों, आदेश हेतु लंबित प्रकरणों और विभिन्न फाइलों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए और आदेश तैयार मामलों में अनावश्यक विलंब न हो। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार न्यायालय और नायब तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया, जहां बैनामा से संबंधित नामांतरण प्रकरणों की फाइलें देखीं। उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में नामांतरण प्रक्रिया में गैरजरूरी आपत्तियां लगाई गई हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अनावश्यक आपत्तियों को तत्काल हटाकर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप वादकारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। अपर आयुक्त ने संग्रह कार्यालय, मालखाना और कानूनगो कार्यालय का भी विधिवत निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव, फाइलों की स्थिति और कार्यालयीन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने कमियां पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण की स्थिति स्पष्ट और अद्यतन रखी जाए, ताकि किसी भी स्तर पर जानकारी उपलब्ध कराने में कठिनाई न हो। निरीक्षण के दौरान कुछ फरियादी भी सीधे अपर आयुक्त के समक्ष पहुंचे। उन्होंने उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा सहित राजस्वकर्मी और अन्य तहसील कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed