फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken on spreading rumors of child theft

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

Mon, 12 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on spreading rumors of child theft
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर)। जिले में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेजवाने की प्रक्रिया पूरी करेगी। ये बातें सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने कहीं। वह सोमवार को पटहरेवा थाने में ग्राम प्रधानों, चौकीदारों व अन्य लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि त्योहारों में किसी तरह की खलल फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इस लिए पहले ही सबको जानकारी दी जा रही है। सीओ ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह सोशल मीडिया पर भी न फैलाएं। इससे लोग परेशान होते हैं। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने से समाज में भय फैल रहा है। उन्होंने प्रधानों और अन्य लोगों से कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी को पूरी करें।
विज्ञापन

अफवाहों की रोकथाम में पुलिस की मदद करें, जिससे बेवजह कोई अफवाह का शिकार न बने। बैठक में एसएचओ अखिलेश सिंह, ग्राम प्रधान राजेश तिवारी, जैनेंद्र रायो, अजीत शर्मा, पप्पू सिंह, डॉ. शमसुल हक, चौकीदार महंत खरवार, मुनि यादव सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed