फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken against those who disturb communal harmony

Kushinagar News: साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 24 Mar 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who disturb communal harmony
पडरौना। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय की ओर से आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर थाना कोतवाली पडरौना एवं थाना कुबेरस्थान में पीस कमेटी की मीटंग की गई। मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व आमजन से अपील की गई कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों, असामाजिक तत्वों, किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों । किसी भी प्रकार की भडकाऊ, गलत, अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, जनपदीय पुलिस की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed