{"_id":"67b3857e047a3e253f066ec4","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-collect-money-in-the-name-of-admit-card-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132315-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रवेश पत्र के नाम पर वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रवेश पत्र के नाम पर वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई
Tue, 18 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। 24 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। इसमें एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियों को तेज करते हुए सभी विद्यालयों पर प्रवेश पत्र भेज दिया गया है। वहां से वितरण भी शुरू हो गया है, लेकिन कई विद्यालयों में प्रवेश पत्र के नाम पर रुपये वसूले जा रहे हैं। इसकी शिकायतें जिले पर पहुंच रही हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर चेताया कि यदि प्रवेश पत्र के नाम पर रुपये लिए गए तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। जिला प्रशासन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी समाप्त हो गई हैं। विद्यालयों से हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों में प्रवेश पत्रवितरित किया जा रहा है, लेकिन कई ऐसे विद्यालय संचालक हैं जो प्रवेश पत्र के नाम पर हर छात्र से सौ से दो सौ रुपये तक वसूल रहे हैं। कुछ छात्र और अभिभावकों ने जब इसकी शिकायत की तो काॅलेज की ओर से यह कहकर टाल दिया गया कि अवैध वसूली नहीं की जा रही है छात्रों से ये रुपये काॅलेज हित में लिया जा रहा है। इससे नाराज कुछ परीक्षार्थियों ने डीआईओएस से शिकायत की है।
इस संबंध में डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को चेताया है कि यदि प्रवेशपत्र समेत परीक्षा संबंधित अन्य प्रपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध वसूली हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी कॉलेज संचालक की तरफ से रुपये मांगे जाते हैं तो वे 9454457348 पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं।