{"_id":"6a6bb6b80a4a694b94092cf4","slug":"action-taken-for-the-release-of-eligible-prisoners-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164824-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पात्र बंदियों की रिहाई के लिए की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पात्र बंदियों की रिहाई के लिए की गई कार्रवाई
Fri, 31 Jul 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला कारागार देवरिया में पात्र बंदियों की रिहाई के लिए जरूरी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बृहस्पतिवार को कारागार की बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय व महिला बैरक का निरीक्षण कर बंदियों के भाेजन, साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा तथा उनको दी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली।
जेल अधीक्षक को मैनुअल के अनुसार भोजन, नाश्ता आदि देने के निर्देश दिए। बंदियों से उनके समस्याओं के बारे में पूछा। कहा कि अगर किसी बंदी की पैरवी के लिए उनके अधिवक्ता नही हैं, तो वह प्राधिकरण की तरफ से सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता ले सकता है। इस दौरान विचाराधीन बंदियों से मिले और जो बंदी रिहाई के पात्र है उनको रिहा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
इस दौरान जल अधीक्षक आशीष रंजन, विनय प्रताप सिंह, डाॅ. राहुल त्रिपाठी, डाॅ. हरिपाल विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश पाल गीता रानी, सुरेंद्र प्रताप, अमरीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद