फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action taken against 576 animal smugglers in five years, only 16 in jail

Kushinagar News: पांच साल में 576 पशु तस्करों पर कार्रवाई, जेल में सिर्फ 16

Sat, 28 Dec 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 576 animal smugglers in five years, only 16 in jail
पडरौना। पशु तस्करी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर पांच साल में हुई कार्रवाई की जद में आए पशु तस्करों का सत्यापन कराया गया। इस तरह सर्किल के सभी थाना क्षेत्रों के सत्यापन में पता चला कि 16 पशु तस्कर जेल में हैं, 204 पशु तस्कर जमानत पर बाहर हैं, 301 पशु तस्कर घर पर मौजूद मिले, 41 पशु तस्कर फरार चल रहे हैं। इसमें दो की मौत हो चुकी है। 12 पशु तस्करों का सत्यापन नहीं हो सका।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 24 सितंबर की रात को अभियान चलाकर पशु तस्करों का सत्यापन कराया गया। रात करीब 10 बजे से सुबह पांच बजे तक सत्यापन अभियान चला। पडरौना सर्किल में सीओ अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में चलाए गए सत्यापन अभियान में सिर्फ आठ जेल में बंद मिले। बाकी आरोपी घर पर या घर से बाहर थे। इसमें एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पांच वर्षों में गो-तस्करी के मुकदमों में जेल भेजे गए 576 पशु तस्करों में आठ आरोपी जेल में बंद मिले, 80 पशु तस्कर बाहर हैं, 86 पशु तस्कर घर पर मौजूद मिले। पांच पशु तस्कर फरार चल रहे हैं। एक पशु तस्कर की मौत हो चुकी है। कसया सर्किल में सीओ कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में कराए गए सत्यापन में एक पशु तस्कर जेल में बंद मिला। 12 पशु तस्कर बाहर हैं। 42 पशु तस्कर घर पर मौजूद मिले, जबकि चार फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में सर्किल के थाना क्षेत्र में कराए गए सत्यापन में सात पशु तस्कर जेल में बंद हैं। 97 पशु तस्कर बाहर होने की जानकारी मिली, 139 पशु तस्कर घर पर मौजूद मिले, 31 फरार चल रहे हैं। एक पशु तस्कर की मौत हो चुकी है। खड्डा सर्किल में सीओ उमेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कराए गए सत्यापन में पता चला कि 34 तस्कर घर पर मौजूद मिले एक पशु तस्कर फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed