{"_id":"645949299475123c8f022524","slug":"action-on-without-registered-school-kushinagar-news-c-7-1-157383-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई करें बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई करें बीईओ
Tue, 09 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय में रविवार की देर शाम बीएसए ने बीईओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यू-डायस पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपडेशन, स्कूल चलो अभियान, निपुण लक्ष्य तालिका समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। अंत में बीएसए ने सभी बीईओ को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने कहा कि स्कूल ड्रेस और बैग खरीदने की धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी जानी है। इसके लिए डीबीटी कार्य को पूर्ण कराना है। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना के तहत रसोइया चयन प्रक्रिया, रसोइयों का मानदेय भेजने के लिए कार्य प्रमाणन पूर्ण कराने, खाद्यान्न उठान, निपुण लक्ष्य व तालिका आदि बिंदुओं पर समीक्षा की।
बीएसए ने सभी बीईओ को विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए कार्ययोजना बना कर कार्य करने, आंगनबाड़ी विद्यालयों की सूचना एकत्र करने, यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने वाले सहायता प्राप्त विद्यालयों और गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान सदर बीईओ पंकज कुमार सिंह, नगर बीईओ हिमांशु सिंह, आशीष मिश्र, बंशीधर श्रीवास्तव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, उदय शंकर, सतेंद्र पांडेय, रीता गुप्ता, हेमवंत कुमार, अनूप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।