फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action limited to suspension, case not registered despite filing complaint

Kushinagar News: निलंबन तक सिमटी कार्रवाई, तहरीर देने के बावजूद केस दर्ज नहीं

Sun, 17 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Action limited to suspension, case not registered despite filing complaint
पकड़ियार बाजार। सिरसिया खुर्द गांव में पुलिसकर्मियों की ओर से जेसीबी चालक को पीटने के मामले में एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ पीड़ित के पिता ने तहरीर दी थी। उनका आरोप है कि घटना के 36 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस की तरफ से सिर्फ हेड कांस्टेबल का निलंबन हुआ है। आरोप है कि सिरसिया कला गांव के सिरसिया वीरभान टोला में जेसीबी चालक अरमान को शुक्रवार को दोपहर में थाने के हेड कांस्टेबल व पुलिसकर्मियों ने किसी बात को लेकर पीट दिया था। इसके बाद नाराज ग्रामीण थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह के कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे। आरोप है कि पिता ने सिपाही अरविंद गिरी पर बेटे को मारने पीटने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दिया था। मामला संज्ञान में आते ही उसी दिन एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया, लेकिन घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed