फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   acmo siezed 5 clinics

Kushinagar News: एसीएमओ ने पांच क्लीनिक किया सीज

Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
acmo siezed 5 clinics
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंसाछापर। खिरकिया बाजार में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही दवा के दुकान में संचालित क्लीनिक की बृहस्पतिवार की शाम एसीएमओ ने जांच की। एसीएमओ ने दुकानदारों से रजिस्ट्रेन के कागजात मांगे, लेकिन वे दिखा नहीं सके। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पांच क्लीनिक को सीज कर दिया है।
एसीएमओ डॉ. रामदास कुशवाहा बृहस्पतिवार की शाम खिरकिया बाजार पहुंचे। उन्होंने जयहिंद क्लीनिक की जांच की, जहां मेडिकल की दुकान के अलावा क्लीनिक भी संचालित होता मिला। क्लीनिक के संचालित करने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन कागज नहीं मिला। एडिशनल सीएमओ ने क्लीनिक को सीज कर दिया। इसके बाद अंसारी मेडिकल स्टोर्स/क्लीनिक, शफीक आलम क्लिनिक, गौर गोपाल क्लीनिक (बंगाली) अम्बे चौक, महफूज पाली क्लीनिक छावनी पडरौना की जांच की। जांच के समय मेडिकल स्टोर्स के साथ-साथ क्लीनिक भी संचालित हो रहा था। जांच के समय क्लीनिक का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा ने बताया कि पांच मेडिकल स्टोर्स के साथ-साथ बिना रजिस्ट्रेशन के ही क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। मौके पर कोई वैध कागज नहीं मिला। उन्हें सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया की प्रतिबंधित दवाएं भी बेची जा रही थी। इस दौरान प्रशांत सिंह, शिवम जायसवाल, सूर्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed