फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Acid thrown on a sleeping old man in a land dispute, case filed against one

Kushinagar News: जमीन के विवाद में सो रहे बुजुर्ग पर फेंका एसिड, एक पर केस

Fri, 06 Jun 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on a sleeping old man in a land dispute, case filed against one
लक्ष्मीपुर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा सुजान गांव के महारानी टोला निवासी एक बुजुर्ग बुधवार की रात को अपने घोठे पर सो रहा था। इस दौरान एक युवक पहुंचा और उसके उपर एसिड फेंक दिया। अंधेरा होने के कारण बुजुर्ग की आंख में कुछ बूंद पड़ा और बाल-बाल बच गया। घर वाले उसे सीएचसी पर लेकर पहुंचे, प्राथमिक इलाज के बाद के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर डॉक्टरों ने कर दिया। मौके पर पडरौना के प्रभारी सीओ कुंदन सिंह और थानाध्यक्ष पहुंचकर जांच किया। इस मामले में पुलिस बुजुर्ग की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महारानी टोला निवासी 65 वर्षीय रामप्रीत यादव और कार्तिक के बीच जमीन का विवाद चलता है। कार्तिक के परिजन मूल से महारानी टोला के रहने वाले हैं। वर्तमान में पश्चिमी चंपारण जिले जमुनापुर गांव में रहते हैं, लेकिन महारानी टोला पर कर्तिक के परिजनों के नाम से जमीन है। रामप्रीत जिस घोठे पर सोता है और अपना बताता है। उस जमीन पर कार्तिक के परिजनों का भी नाम है। इसको लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है, वर्तमान में रामप्रीत का कब्जा जमीन पर है। रोज की तरह रामप्रीत बुधवार की रात को भोजन करने के बाद घोठे पर सोने के लिए गए थे। आरोप है कि कर्तिक समेत दो लोग आधी रात को आए और एसिड फेंका। हाथापाई के दौरान एसिड शरीर पर नहीं पड़ा। इसका एक बूद एक आंख में पड़ गया। शोर मचाने पर दोनों मौके से भाग गए। सूचना पर आई पुलिस ने रामप्रीत को लेकर कुबरेस्थान सीएचसी पर गई, जहां से उनको मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। इलाज के बाद यहां से डॉक्टरों ने छुट्टी दे दिया है। रात को सीओ कुंदन सिंह पहुंचे और रामप्रीत के परिजनों से पूछताछ करने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। रामप्रीत की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कर्तिक समेत अज्ञात के खिलाफ एसिड फेंकने का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है। इसलिए पुलिस कई बिंदुओं पर इसकी जांच कर रही है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों के बीच जमीन का विवाद चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed