{"_id":"56f6ca9f4f1c1b922df14dc8","slug":"achievements-bring-to-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं’
कुशीनगर
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
पडरौना के केन यूनियन सभागार में हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की अध्यक्षता में पडरौना के केन यूनियन सभागार में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी के प्रदेश संगठन ने मिशन 2017 के लिए अनेक कार्य योजनाएं बनाई हैं, जिनके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ-साथ प्रदेश की भ्रष्टाचारी, गुंडाराज और परिवारवादी सरकार के बारे में भी जनता को बताया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि बैनर और होर्डिंग और पोस्टर आदि माध्यमों से केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं किसान फसल बीमा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बीपीएल परिवारों के लिए नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन, मुद्रा बैंक योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर जनता को जागरूक करें।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता में अपनी उपस्थिति का विश्वास पैदा करें। जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से जुड़ें और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित करने के लिए लोगों को जागरूक करें। बैठक को जगदंबा सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, बंका सिंह, रजनीकांत मणि, अजय आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।