फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of Waving Black Cloth Sent to Jail

Kushinagar News: जेल भेजे गए काला कपड़ा दिखाने के आरोपी

Sun, 22 Mar 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of Waving Black Cloth Sent to Jail
फाजिलनगर। सभासद मनोनयन में वरिष्ठता की अनदेखी का आरोप लगाकर विधायक को काला झंडा दिखने के आरोपियों की जमानत अर्जी न्यायालय ने खारिज कर दी। उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फाजिलनगर कस्बे में आए फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा को पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंवर सुबाष सिंह सहित कुछ कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाते हुए नारेबाजी की थी।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि सभासदों के मनोनयन में लंबे समय से काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया है। इन लोगांे ने अपने चहेतों सभासद मनोनीत कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक तो वहां से चले गए, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता बिनोद कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने कुंवर सुबाष सिंह के अलावा उनका साथ दे रहे संतोष बरनवाल और राधेश्याम मद्धेशिया को गिरफ्तार कर शांति भंग में तीनों का चालान कर दिया।

पुलिस ने शनिवार को तीनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने तीनों की जमानत अर्जी अस्वीकार कर दिया। इसके बाद तीनों लोगों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed