फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of stabbing a young man during a dispute in the orchestra, sent to jail

Kushinagar News: आर्केस्ट्रा में विवाद के दौरान युवक को चाकू घोंपने का आरोपी भेजा गया जेल

Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of stabbing a young man during a dispute in the orchestra, sent to jail
खड्डा। आर्केस्ट्रा के दौरान डांस करने को लेकर मारपीट और चाकूबाजी में शामिल महराजगंज जिले के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वहीं, चाकू लगने से घायल युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के गंडक नदी उस पार शिवपुर गांव में बुधवार की रात बरात आई थी। घराती-बराती आर्केस्ट्रा देख रहे थे। महराजगंज जिले के सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के नौकाटोला गांव के युवक भी आर्केस्ट्रा देखने आए थे। इसमें फरमाइशी गीत और डांस करने को लेकर नौकाटोला और शिवपुर गांव के युवकों में विवाद हो गया। नौकाटोला निवासी हरेंद्र निषाद पर शिवपुर गांव के राहुल को चोकू घोंपने का आरोप है। रात को ही आरोपी युवक को गांव वालों ने पकड़ लिया और पिटाई की थी। बाद में पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई थी। घायल युवक के पिता भोला की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी हरेंद्र को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed