{"_id":"694aec1b20b9df40cb09c99d","slug":"accused-of-setting-fire-to-a-hut-in-a-land-dispute-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151264-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन विवाद में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन विवाद में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप
Wed, 24 Dec 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर सोमवार की देर रात जमीन के विवाद में झोपड़ी जलाने का मामला सामने आया है। एसडीएम ने इस मामले में संबंधित थाने से आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार चंदरपुर गांव के गोबरही चौराहा निवासी अरविंद कुशवाहा का एक खेत रामकोला कप्तानगंज मार्ग पर है। उसमें एक पक्की नींव बनाकर झोपड़ी रखे हैं और एक भैंस भी पाल रखे हैं। बताया जा रहा है कि उनके पिता ने जमीन में से कुछ हिस्सा बेचा था। क्रेता का कब्जा नहीं हो पाया। अब अरविन्द के पिता की मृत्यु हो गई है। इसके बाद उसी जमीन को लेकर गांव के ही क्रेता पक्ष से विवाद चल रहा है।
मामला एसडीएम न्यायालय में है। अरविंद का आरोप है कि सोमवार की देर रात कुछ लोग आए और मेरा झोपड़ी उजाडऩे लगे झोपड़ी को दीवार से गिरा दिया है। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीएम कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि संबंधित थाने के इंस्पेक्टर को कार्रवाई के लिए कहा गया है। तहसील में आरोपियों को पेश करने के लिए भी आदेश दिया है।