फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of raping girl after religious conversion arrested

Kushinagar News: धर्मांतरण कराकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping girl after religious conversion arrested
पडरौना। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने धर्मांतरण कराकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो सितंबर को ही केस दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि दो सितंबर को एक युवती की मां ने विशुनपुरा थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 19 वर्षीय लड़की को आजाद अंसारी निवासी ठाढ़ीभार गर्जन टोला थाना विशुनपुरा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने युवती का धर्मांतरण करा उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। सोमवार को आरोपी के संबंध में पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में उप्र विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा को बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ विशुनपुरा रामसहाय चौहान, एसआई अश्विनी राय, कांस्टेबल राजकुमार सिंह, सत्यम राय, मोहम्मद समीम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed